Tuesday, October 20th, 2026

धनंजय मुंडे पर पार्टी जल्द लेगी फैसला -शरद पवार

मुंबई 

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे पर लगे रेप के आरोपों पर अब पार्टी प्रमुख शरद पवार का बयान आया है. शरद पवार का कहना है कि धनंजय मुंडे पर जो आरोप लगे हैं, वो गंभीर हैं. उनपर क्या एक्शन लिया जाएगा, पार्टी में जल्द ही उसपर विचार होगा.

गुरुवार को इस विवाद को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा कि हमें इसपर जल्द ही फैसला लेना होगा, क्योंकि जो आरोप लगे हैं वो गंभीर है. पार्टी स्तर पर जल्द ही इसको लेकर निर्णय किया जाएगा.

हालांकि, जब शरद पवार से सवाल हुआ कि क्या धनंजय मुंडे पर कोई अनुशासनात्मक एक्शन लिया जाएगा. तब उन्होंने इसे टालते हुए बस अपनी बात को दोहराया कि आरोप गंभीर हैं और पार्टी जल्द कोई फैसला लेगी.

शरद पवार के इस बयान के बाद धनंजय मुंडे भी पार्टी दफ्तर पहुंचे हैं. मुंडे ने बयान दिया कि शरद पवार और पार्टी नेता जो भी कहेंगे, वो उस फैसले को मानेंगे.

 

#धनंजय मुंडे

Source : Agency

पाठको की राय